सलमान खान के पनवेल फॉर्महाउस से वापस आ गईं जैकलीन फर्नाडीज़- दोस्त के साथ रहने का फैसला
जैकलीन फर्नाडीज़ ने पिछले दो- तीन महीने सलमान खान के पनवेल फॉर्महाउस पर ही गुजारे हैं। लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। लिहाजा, सलमान और उनकी फैमिली के कुछ सदस्य, जैकलीन, वलूचा डिसूजा और लूलिया वंतूर पनवेल में ही थे। लेकिन अब जैकलीन वहां से निकल चुकी हैं और अब मुंबई में अपनी खास दोस्त के साथ कुछ वक्त गुजारने वाली हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'जैकलीन की अपनी बेहद करीबी दोस्त से फोन पर लगातार बात हो रही थी। हाल ही में उन्होंने महसूस किया कि उनकी दोस्त बेहद तनाव में है। वह लॉकडाउन में पूरे वक्त अकेली रह रही है। जैकलीन ने इसे गंभीरता से लिया और तय किया कि उनकी दोस्त को इस वक्त उनकी काफी जरूरत है और वो तुरंत ही मुंबई के लिए निकल गईं। अब वो अपनी दोस्त के साथ ही कुछ वक्त गुजारेंगी।'

बता दें, पिछले तीन महीनों से सलमान फॉर्महाउस पर ही हैं और इस दौरान उन्होंने अपने तीन गाने भी रिलीज कर दिये हैं। जिसमें से एक रोमांटिक गाना जैकलीन के साथ फिल्माया गया है। इस गाने की पूरी शूटिंग सलमान के पनवेल फॉर्महाउस पर ही हुई थी। फैंस ने इस गाने को बहुत प्यार दिया था।
वहीं, कुछ दिनों पहले दोनों सितारों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान- जैकलीन पनवेल में साइकिल चलाते दिख रहे हैं। बता दें, सलमान- जैकलीन लंबे समय से दोस्त हैं, दोनों ने फिल्म किक और रेस 3 में साथ काम भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











