Okk.. तो जैकलीन ने सलमान से यह भी सीखा है
सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'किक' फिल्म में काम कर चुकीं श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि सलमान एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ साथ एक उम्दा को-स्टार भी हैं। जैकलीन ने बताया कि सलमान के साथ काम करने के बाद उनकी हिंदी में सुधार आया है। सलमान ने बॉलीवुड में उनकी शुरूआती दिनों में हिंदी के सही उच्चारण पर काफी ध्यान दिया था।

रॉय के प्रोमोशन के दौरान जब जैकलीन से पूछा गया कि 'किक' में सलमान के साथ काम करने के बाद आपको अपने करियर में क्या बड़ा बदलाव दिखा है? तो जवाब में उन्होंने कहा, सलमान के साथ काम करने के बाद मेरी हिंदी बहुत सुधर गई है। हमने प्रचार के दौरान जो इंटरव्यू दिए, उन सभी में वह मुझे प्रेरित करते रहते। वह मुझे इंग्लिश में बोलने ही नहीं देते थे।'
इतना ही नहीं, सलमान की तारीफ करते हुए जैकलीन ने कहा कि, वह बहुत ही प्रेरणादायक हैं। मुझे लगा कि हिंदी फिल्मोद्योग में मेरा दोबारा लांच हुआ है। मैं इसके लिए उनकी बहुत एहसानमंद हूं।' जैकलीन की अगली फिल्म 'रॉय' होगी, जो 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
आपको बता दें, सिर्फ जैकलीन ही नहीं, बल्कि इससे पहले सलमान कैटरीना कैफ की हिंदी पर भी काफी काम कर चुके हैं। लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए सलमान अपने को-एक्टर्स की काफी हेल्प करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications