जैकलीन फर्नांडिस का सुपर हॉट वीडियो इंटरनेट पर वायरल, फैंस बोले- 'हाय गर्मी'
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक बार फिर हॉट फिटनेस वीडियो शेयर किया है। बोल्ड वीडियो में वह वर्कआउट करती नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो छाया हुआ है। अब तक हजारों लोगों ने इसे देख डाला है। जैकलीन फर्नांडिस बेहद फिट और हॉट लग रही हैं। दर्शकों को भी उनका ये फिटनेस वीडियो काफी अट्रैक्ट कर रहा है।
वह वीडियो में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। साथ ही लॉकडाउन में फैंस को भी फिट रहने के टिप्स दे रही हैं। दर्शकों को उन्होंने कहा कि घर पर रहे फिट रहे। साथ ही उन्होंने ये वीडियो एक चैलेंज को पूरा करते हुए बनाया। उन्होंने फिटनेस के फायदे भी कैप्शन में लिखे। साथ ही फैंस से इस तरह की वीडियो पोस्ट करने के लिए कहा।
जैकलीन इस तरह के ढेरों वीडियो आए दिन शेयर करती है। इससे पहले उन्होंने बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह हॉट योग करती नजर आ रही थी। हर बार वह कुछ डिफरेंट फैंस के लिए शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











