..................... Video: पहली मुलाकात में जैकलीन फर्नांडीज ने कार्तिक आर्यन के सिर पर मारा बैग, चौक गए सभी । Jacqueline Fernandez and Kartik Aaryan's "Jab we met" moment is just not a miss - Hindi Filmibeat

Video: पहली मुलाकात में जैकलीन फर्नांडीज ने कार्तिक आर्यन के सिर पर मारा बैग, Miss ना करें

By Salman

सोनू की टीटू की स्वीटी से अपने करियर को सातवें आसमान पर ले जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय कई फिल्में कर रहे है। बता दें कि हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो एक ऐड शूट कर रहे है और उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आ रही है। इस दौरान किसी दूसरे से बात करने के दौरान जैकी इतनी बिजी थी कि उन्होने ये भी ध्यान नहीं दिया कि कार्तिक आर्यन भी उनके पीछे खड़े है।

बात करने में व्यस्त जैकलीन ने अपना बैग हवा में घुमाया और वो सीधे जाकर कार्तिक आर्यन के सिर पर लगा। इसके बाद कार्तिक के बाल बिगड़ गए और वो अपने बाल सही करने लगे थे।

Jacqueline fernandez, Kartik aryan, जैकलीन फर्नांडीज, कार्तिक आर्यन

वहां पर जितने भी लोग थे सब ठहाके मारकर हंसने लगे और जैकलीन भी खूब हंसी। ये सारा नजारा एक कैमरे में कैद हो गया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

बता दें कि इस फनी वीडियो को खुद जैकलीन फर्नांडीज ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है..जब वी मेट, नाइट टू मीट यू।

कार्तिक आर्यन की बात करें तो उनका करियर चल निकला है और वो फिल्म लुका छिपी के लिए फाइनल हो चुके है..इसके अलावा वो कन्नड़ रीमेक किरिक पार्टी का भी हिस्सा बनने जा रहे है।

एक के बाद एक फिल्मों से कार्तिक आर्यन काफी ज्यादा व्यस्त है और कई ऐड फिल्म भी कर रहे है। जैकलीन फर्नांडीज की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म रेस 3 में सलमान खान के साथ नजर आई थी और उसमें काफी एक्शन भी किया था।

इस समय वो फिल्म ड्राइव को लेकर चर्चा में है जो कि इस साल रिलीज हो सकती है। फिलहाल आप देखे ये वीडियो जो कि जमकर वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X