सलमान खान की राधे में ये हसीना करेगी आइटम डांस? धमाकेदार खबर से उछल पड़ेंगे फैंस!
सुपरस्टार सलमान खान की धमाकेदार फिल्म राधे काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन था इसलिए फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग तक अभी पूरी नहीं हो पाई है और इस फिल्म के कई एक्शन सीन और गाने शूट होने बाकी हैं। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो सलमान खान के फैंस के लिए काफी खुशी लाने वाली खबर है।
इस फिल्म में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग होगा जिसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। हालांकि इस खबर को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसी खबरें गॉशिप गलियारों से आ रही हैं। जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान कितने अच्छे दोस्त हैं ये तो सभी जानते हैं और वो इस फिल्म का हिस्सा बनें तो इसमें चौकने वाली कोई बात नहीं हैं।
भाई पर भतीजी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर आया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रिएक्शन- 'नो कमेंट'


Click it and Unblock the Notifications