जैकलीन फर्नांडीज का ये VIDEO हुआ वायरल, खुद को कहा मैं एक एक्वागर्ल हूं

जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में जैकी ने डिजिटल स्पेस में कदम रखा है। अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जहां वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ती हैं और अपने दिनचर्या की झलक साझा करती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक व्लॉग के जरिये अपने जन्मदिन की झलक दर्शकों के साथ साझा की थी।

इस व्लॉग के अलावा, अदाकारा ने अपने जन्मदिन के जश्न का दूसरा भाग भी अपलोड किया है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने नए व्लॉग की घोषणा के साथ प्रशंसकों को जिज्ञासु कर दिया है।

Jacqueline Fernandez

जैकी ने बीती रात "travelankas" नामक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इसे बड़ी मात्रा में दर्शकों द्वारा देखा जा रहा है। पानी में वक़्त बिताने की शौकीन, जैकलिन इस व्लॉग में पानी की कुछ एक्टिविटी का आनंद लेते हुए नज़र आ रही हैं और खुद को 'एक्वागर्ल' का नाम दिया हैं।

जैकलीन ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने होमटाउन 'श्रीलंका' में जन्मदिन का जश्न मनाया था। इस वीडियो का मुख्य आकर्षण वह टैटू है जिसे अभिनेत्री ने इस खूबसूरत और यादगार यात्रा की याद में बनाया है।

जैकलीन फर्नांडीज के चैनल को 2 महीने 264k लोगों ने सब्सक्राइब किया है और उनके सभी वीडियो को अब तक एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज जल्द 'मिस सीरियल किलर' और 'ड्राइव' के साथ ओटीटी स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार है। इसके साथ वह 'किक 2' में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X