Opps..सलमान को धोखा..जैकलीन बेताब हैं आमिर के लिए
'किक' एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान के साथ अपने दोस्ती के लिए जानी जाती हैं। साल 2014 में आई फिल्म 'किक' में दोनों साथ दिखे थे और दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी। इतना ही नहीं, बल्कि कुछ दिनों पहले जैकलीन और सलमान को साथ में श्रीलंका में भी देखा गया था। इन न्यूज ने काफी सूर्खियां भी बटोरी थीं। लेकिन अब जैकलीन, सलमान को छोड़ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करने को बेताब हैं।
वैसे जैकलीन ही क्यों अब तो बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेस आमिर खान के साथ फिल्म करने को बेकरार है। लेकिन सलमान खान को शायद यह बात ज्यादा अच्छी न लगे। क्योंकि सलमान के फैंस ने सल्लू-जैकलीन की जोड़ी को काफी पसंद किया था। बहरहाल, जैकलीन सोमवार को मुंबई में फैशन फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के 2015 के कैलेंडर के लॉन्च पर मौजूद थीं। यहां आमिर के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम करना चाहती हूं, क्योंकि ऐसा करके ही मुझे बतौर एक्ट्रेस आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आमिर के साथ काम करना मेरी विशलिस्ट में पहले नंबर पर है।'
जैकलीन ने यह भी कहा कि, 'आमिर खान के साथ काम करना यकीनन हर किसी की विश लिस्ट में शामिल होता है, क्योंकि उनकी फिल्मों का कंटेंट हमेशा दमदार होता है। वह एक बेमिसाल एक्टर हैं।' हम्ममम....सही है जैकलीन, बॉलीवुड में आगे बढ़ना है तो खान तिकड़ी के साथ काम करना हर किसी की ख्वाहिश होती है। ऐसे में आपकी इच्छा भी हम समझ सकते हैं।
आपको बता दें, इन दिनों आमिर अपनी विवादित फिल्म 'पीके' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही 2016 में अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म पहलवानी के ऊपर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications
