SAD News.. 'रेस 3' के सेट पर इस स्टार को लगी गहरी चोट, तुरंत अस्पताल में भर्ती
Recommended Video

रेमो डिसूजा की फिल्म रेस 3 के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग अबु ढ़ाबी में चल रही है। जहां फिल्म के कुछ मुख्य एक्शन सीक्वेंस शूट करने हैं। रिपोर्ट्स आई है कि अबु धाबी में फिल्म की शूटिंग के दौरान, सेट पर जैकलीन फर्नाडीज की आंखों में गहरी चोट लग गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
100 करोड़ के बाद भी दनादन कमाई, अजय देवगन भी नहीं रोक पाए रास्ता
दरअसल, शॉट के दौरान वो स्क्वैश खेल रही थीं। तभी उनकी आंखों पर जोर से बॉल आकर लगी। सूत्रों की मानें तो जैकलीन की आंखों से खून बहने लगा। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

वहीं, जैकलीन सलमान खान के 'द बैंग टूर' का हिस्सा भी हैं। जिसका पुणे में कॉन्सर्ट होने वाला है। लेकिन जैकलीन अब इस कॉन्सर्ट का हिस्सा होंगी या नहीं.. यह फिलहाल बाहर नहीं आया है। खैर, जैकलीन अपनी फिल्म रेस 3 को लेकर काफी उत्साहित हैं और उसके लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications