श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज के दिवाली लुक ने ढाया कहर- भारत के रंग में रंगी अभिनेत्री
दीपावली के त्योहार की पूरे देश में काफी ज्यादा धूम हैं और इस समय सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी अपनी दिवाली को शानदार बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस समय श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि सभी को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की ये तस्वीरें पूजा के दौरान की लग रहीं हैं जिसमें उन्होने अपने हांथ में दिया पकड़ा हुआ है।
जैकलीन यू तो श्रीलंका से हैं लेकिन उन्होने भारत को अपने दिल में पूरी तरह से बसा लिया और लोगों के दिलों में राज करती हैं। भारतीय वेषभूषा में जैकलीन की ये पहली तस्वीर नहीं है बल्कि वो अक्सर भारतीय वेषभूषा में नजर आती रहती हैं। आप भी देखिए कुछ शानदार तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications