मर्डर 2 में जैकलीन फर्नांडिस

देखें जैकलीन फर्नांडिस की नई गैलरी
जैकलीन इससे पहले गिनती की फिल्मों में आई हैं और फ्लॉप अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। मर्डर के सीक्वेल में लिए जाने से वो जरूर खुश होंगी क्योंकि एक तो उनके पास वैसे ही फिल्मों का टोटा है और दूसरा मल्लिका की बजाय भट्ट बंधुओं ने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया है।
वैसे खबरों से ये भी पता चलता है कि मर्डर से रातों रात सफलता का स्वाद चखने वाली मल्लिका ने फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट अपने चुंबनों के जरिए अपने खाते में डालने की कोशिश की थी। अब भटट् बंधुओं को ये बात हजम नहीं हुई और उन्होंने मर्डर के सीक्वेल के लिए दूसरी अभिनेत्री चुन ली।


Click it and Unblock the Notifications