कोरोना कहर : जैकलीन फर्नांडीज ने दी खास सलाह, बोला- मानसिक भलाई जरूरी, सभी के लिए प्रार्थना करें
बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच जैकलीन ने एक अपने फैंस को एक खास सलाह दी है जो कि काफी चर्चा में हैं। जैकलीन शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रही हैं।
इस बार भी जैकलीन ने अपने फैंस के लिए कोरोना से सावधान होने की सारी जानकारी दी है। इस तस्वीर में जैकलीन ने सफेद रंग की ड्रेस में पहन कर सोफे पर योग करती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में उनकी बिल्ली भी घूमती हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा है कि ब्रेथवर्क यानी कि प्राणायाम विशेष तौर से हमारे शारीरिक और मानसिक भलाई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस कठिन वक्त के दौरान सभी के लिए प्रार्थना करें। इसके पहले भी जैकलीन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि इस मुश्किल वक्त में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर रही हैं।
काम के लिहाज से बात किया जाए तो जैकलीन के पास अच्छे प्रोजेक्ट रहे हैं।जैकलीन की झोली में भूत पुलिस, बच्चन पांडे और सर्कस जैसी बड़ी फिल्में हैं। जो जैकलीन के करियर की सुपरहिट फिल्में साबित हो सकती हैं।बता दें कि जैकलीन अपने स्टाइल और ग्लैमर के लिए भी पहचानी जाती हैं। जैकलीन के करियर के लिहाज से संभल कर और अच्छे प्रोजेक्ट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications