सलमान के बाद रणबीर की प्रेमिका बनेंगी जैकलीन
श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन को देखकर लगता है कि अब उन्होंने पूरा ध्यान अपने करियर पर लगा दिया है, क्योंकि आज वह बड़े सितारों के साथ काम कर रही है जिसे देखकर प्रतित होता है कि जैकलीन अब हर तरह से बॉलीवुड में बने रहने के लिए तत्पर है।
इस साल की पहली रिलीज फिल्म रेस 2 में जहां जैकलीन ने मल्टीस्टार फिल्म में अपनी एक अलग जगह बनायी वहीं दूसरी ओर उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म किक साइन करके जता दिया कि वह भी अब हिट होना ही चाहती हैं। तो वहीं खबर आ रही है मैडम ने ऱॉय नाम की एक फिल्म साइन की है जिसमें उनके हीरो रणबीर कपूर है, जिसके बारे में जैकलीन ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म रॉय साइन की थी तो उन्हें यह नहीं पता था कि फिल्म के हीरो रणबीर कपूर होंगे। उन्होंने तो फिल्म की कहानी और अपना रोल देखकर फिल्म साइन की थी।
गौरतलब है कि 'रॉय' फिल्म को नवोदित निर्देशक विक्की सिंह निर्देशित कर रहे है। जिनके बारे में जैकलीन ने काफी अच्छी बातें कहीं। वैसे जैकलीन मैडम एक तरफ तो आप सलमान खान के साथ फिल्म किक में काम कर रही हैं, दूसरी तरफ आप उन रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने जा रही हैं जो कि इन दिनों सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के काफी करीबी दोस्त है, जिसकी वजह से ही शायद सलमान को वह पसंद नहीं। इसलिए थोड़ा संभलकर क्योंकि हो सकता है कि सलमान को यह बात अच्छी ना लगे और आपके लिेए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाये।
खैर आईये आपको तस्वीरों में दिखाते हैं जैकलीन फर्नांडीज का जलवा


Click it and Unblock the Notifications