जैकलीन फर्नांडीज की हॉट एरियल योगा तस्वीर हुई वायरल, लाखों लोगों ने किया लाइक
शानदार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो अक्सर बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और काफी एक्टिव रहती हैं। जैकलीन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि फिल्मों में अपने एक्टिंग से अधिक ग्लैमर को लेकर फेम पाने में कामयाब हुई हैं। इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि उन्होने खुद साझा की है।
जैकलीन फर्नांडीज इस तस्वीर में एरियल योगा करती हुईं नजर आ रही हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई फैंस लगातार इसको साझा कर रहे हैं और जैकलीन की तारीफ कर हैं।

योगा करते हुए अभिनेत्री काफी हॉट लग रहीं हैं और यही कारण है कि लोग इसको पसंद कर रहे हैं। कोरोना वायरल के दौरान भी जैकलीन ने अपने फैंस से पहले से अधिक जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं जिसकी शूटिंग काफी तेजी से चल रही है। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 का हिस्सा बनेंगी जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही हुआ है।
पहली वाली किक में भी जैकलीन फर्नांडीज नजर आईं थीं और उनको फैंस ने काफी प्यार दिया था। श्रीलंकन मूल की जैकलीन फर्नांडीज भारत में हिट हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही छा जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications