सड़क पर बच्चे ने बोला ऐसा जैकलीन फर्नांडिस ने रोक ली अपनी गाड़ी, वायरल हुआ VIDEO
बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हमेशा से ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार जैकलीन फर्नांडिस का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। जहां पर हर कोई जैकलीन फर्नांडिस का ये प्यारा सा अंदाज देखकर उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहा है।
जैकलीन फर्नांडिस यहां पर एक गरीब बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को रोक नहीं पायेंगे। कई बार ऐसा होता है जब स्टार्स का सामना उन लोगों से होता है जो कि अपने दिन का गुजारा करने के लिए लोगों के सामने पैसे या फिर खाने की मदद मांगते हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ है जैकलीन फर्नांडिस के साथ। बॅालीवुड के लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैकलीन फर्नांडिस गरीब बच्चों के साथ बात करते हुए नजर आती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही जैकलीन फर्नांडिस की कार सड़क से गुजरती है तो कुछ बच्चे वहां खड़े हो जाते हैं। यह बच्चे जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म के साथ उनके नाम की भी तारीफ करते हैं।
जैकलीन फर्नांडिस बच्चों से अपनी तारीफ सुनकर खुश हो जाती हैं। जैकलीन फर्नांडिस बच्चों को चॅाकलेट देती हैं। जैकलीन फर्नांडिस के इस अंदाज और जिस खूबसूरती और सादगी से वो बच्चों से बात करती हैं उसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जैकलीन की तारीफ कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस के इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा गया है। चलिए आपको भी दिखाते हैं जैकलीन फर्नांडिस का ये वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications