कोरोना में जैकलीन फर्नांडीज कर रहीं नेक काम, YOLO फाउंडेशन के साथ मिलकर जानवरों तक पहुंचाया खाना

By Filmibeat Desk

जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में दयालुता की कहानियां बनाने और साझा करने के लिए फाउंडेशन YOLO (यू ओनली लिव वन्स) की शुरूवात की है। अभिनेत्री ने खुद ऑन ग्राउंड रहकर इसका कार्यभार संभाला है क्योंकि उनका यह फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ मिलकर काम कर रहा है, खासकर इन मुश्किलभरे हालात में कई समस्याओं से निपटने की कोशिश की जा रही है।

अभिनेत्री अब उन बेजुबानों की मदद के लिए आगे आई हैं जो इंसानों की तरह मदद नहीं मांग सकते है। जैकी ने हाल ही में फ़ीलाइन फाउंडेशन का दौरा किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है, यह एक ऐसा एनजीओ है जो सड़को पर रहने वाले जानवरों की मदद करते है।

jacqueline fernandez

अभिनेत्री ने लिखती हैं, "मैं और मेरी टीम योलो फाउंडेशन के तहत ये नेक काम कर रहे हैं। स्ट्रीट डॉग्स और बिल्लियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। तमाम परेशानियों के बीच लोग ऐसे नेक काम के लिए आगे आ रहे हैं। ये एक समर्पण का भाव था कि वॉलंटियर्स और डॉक्टर अपने नेक काम के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक कई जानवरों का इलाज किया है और उनके लिए एक सुरक्षित घर बनाया है।

साथ में मुझे विश्वास है कि हम अपने संघर्ष के मुद्दे को हल करने के लिए एक आंदोलन बना सकते हैं और उनकी भलाई को सुरक्षित रख सकते हैं, यह देखने के लिए तैयार रहें कि आप अपना काम कैसे कर सकते हैं! "

जब से इस पहल की घोषणा की गई है जैकलीन लगातार इसके लिए काम कर रही हैं। YOLO फाउंडेशन के साथ अभिनेत्री ने रोटी बैंक फाउंडेशन का दौरा किया है, वह मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र वितरित कर रही है और अब आवारा जानवरों को खाना खिला रही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X