केरल बाढ़ पीड़ितो के पास जा रही हैं जैकलीन फर्नांडीज, तबाह हुए घर बनाने के लिए मदद करेंगी

जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो कि काफी ज्यादा समाजसेवा और कई संस्थानों से जुड़ी हुईं है। खबर आ रही है कि जैकलीन फर्नांडीज इस महीने 30 नवंबर को केरल जा रहीं है और वहं जाकर वो बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाली हैं। जैकलीन फर्नांडीज केरल के कोच्चि के पास स्थित अलुवा जाएंगी और वहां पर लोगों के घरों को लेकर मदद करेंगी। इसके बाद वो पास में ही स्थित तुरुथ और नदुवन्नूर भी जाएंगी और बाढ़ से गिरे घरों के लोगों की कुछ मदद करेंगी।

जैकलीन फर्नांडीज ने इसके लिए पहले ही 5 लाख रुपए डोनेट किए थे। इसके अलावा उन्होने मदद के लिए कई लोगों से वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए और काम कर रहे लोगों के लिए 50 लाख की मदद कई लोगों से डोनेशन लेकर की थी।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन फर्नांडीज का कहना है कि इस साल बाढ़ से हुए नुकसान तो काफी समय के बाद भी पूरा नहीं होने वाला है और लोगों की जो हालत वो काफी दिल दुखाने वाली है।

जिनके घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं उनके लिए काफी ज्यादा बुरा समय आ चुका है। इसके अलावा अभिनेत्री का कहना है कि ये कोई ऐसा नुकसान नहीं है जो कि कम समय भरपाई कर लिया जाएगा बल्कि इसके लिए काफी ज्यादा समय लगने वाला है। उनका कहना है कि वो केरला के बाढ़ पीड़ितों के टूटे घरों को बनाने में उनकी मदद करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X