'बच्चन पांडे' की कास्ट हुई पूरी- अक्षय कुमार, कृति सैनन, अरशद वारसी के साथ जैकलीन की एंट्री, जानें DETAILS
फिल्म बच्चन पांडे की मेनलीड कास्ट अब पूरी हो चुकी है। अक्षय कुमार, कृति सैनन, अरशद वारसी के बाद अब फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की एंट्री भी हो चुकी है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसकी घोषणा की है। अक्षय और जैकलीन की यह साथ में चौथी फिल्म होगी। इससे पहले इनकी जोड़ी हाउसफुल 2, हाउसफुल 3 और ब्रदर्स में दिखी थी।
मुंबई मिरर से बात करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जाहिर किया था। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में नई थी तब मैंने हाउसफुल फिल्म में धन्नो गाना किया था। जिसके बाद नाडियाडवाला के साथ हमारी दोस्ती मजबूत होती चली गई। हम कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ये हमारी 8वीं फिल्म है जो हम एक साथ करने जा रहे हैं। अक्षय के साथ काम करना हमेशा क्रेजी राइड जैसा होता है। उम्मीद है इस बार भी हम एन्जॉय करेंगे।"

शूट शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, वह कहती है, "मैं उनके साथ जनवरी में शूट शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार पर ज़्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती, लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि यह बिल्कुल अलग अवतार है।"
वह आगे कहती हैं, "मैंने अभी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है जबकि दूसरा चल रही है और मैं बच्चन पांडे के लिए जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हूं जिसके बाद मैं फिर से नाडियाड द्वारा निर्देशित सलमान और मेरी फिल्म किक 2 का रुख करूंगी।"
बच्चन पांडे एक गैंगस्टर ड्रामा होगी, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी करेगें। फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी 2021 से जैसलमेर में शुरु होने वाली है, जो 2 महीने तक नॉन स्टॉप चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
