इस हसीना के हुस्न में ऐसे उलझे टाइगर और सिद्धार्थ, डायरेक्टर बोलता रहा कट लेकिन करते रहे इंटीमेट सीन
Bollywood intimate scenes controversy: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेसेस हैं, लेकिन जब बात जैकलीन फर्नांडिस की होती है, तो ग्लैमर अपने आप बढ़ जाता है। किसी भी फिल्म में उनकी एंट्री हो और स्क्रीन पर चमक न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। उनकी मुस्कान, स्टाइल और चार्म ऐसा है कि कई बार उनके को-एक्टर्स भी बहक जाते हैं।

यही वजह है कि जैकलीन से जुड़े कुछ ऐसे फिल्मी किस्से सामने आए, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान दो बड़े एक्टर्स इतने ज्यादा सीन में डूब गए कि डायरेक्टर का 'कट तक सुनना भूल गए।
जब 'A Gentleman' के सेट पर बढ़ गया रोमांस
फिल्म 'A Gentleman' की शूटिंग के दौरान जैकलीन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटीमेट सीन के दौरान डायरेक्टर ने कट बोला, लेकिन सिद्धार्थ और जैकलीन अपने किरदार में इतने खोए रहे कि कुछ सेकंड तक सीन चलता ही रहा।
हालांकि बाद में दोनों ने इसे सिर्फ प्रोफेशनल कमिटमेंट बताया, लेकिन यह किस्सा आज भी फिल्मी गलियारों में चर्चा में रहता है।
'A Flying Jatt' में टाइगर श्रॉफ भी बहके
वहीं फिल्म 'A Flying Jatt' के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। टाइगर श्रॉफ और जैकलीन को एक सीन में करीब आना था। बताया जाता है कि डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने जानबूझकर कट नहीं बोला और सीन रियल लगता रहा। नतीजा यह हुआ कि कैमरे के सामने ही दोनों का सीन काफी आगे बढ़ गया।
प्रोफेशनलिज्म के साथ काम करना भी बड़ी चुनौती
फिल्मों में इंटिमेट सीन करना आसान नहीं होता। इसमें भरोसा, समझ और प्रोफेशनलिज्म बेहद जरूरी होता है। जैकलीन हमेशा इस बात पर जोर देती आई हैं कि वे अपने काम को गंभीरता से लेती हैं और हर सीन को स्क्रिप्ट की जरूरत के हिसाब से निभाती हैं।
सुकेश केस और विवादों की आंधी
हालांकि जैकलीन का करियर सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा। साल 2022 के सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस ने उनकी निजी जिंदगी को मुश्किलों में डाल दिया। सुकेश ने खुद को उनका पति बताया और महंगे गिफ्ट्स देने के दावे किए।
जैकलीन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए खुद को पीड़ित बताया। भले ही उन्हें बाद में राहत मिली, लेकिन इस विवाद ने उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया।
फिर भी बनी रहीं ग्लैमर क्वीन
इतने उतार-चढ़ाव के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी दर्शकों को दीवाना बना देती है- इतना कि कभी-कभी डायरेक्टर का 'कट' भी बेअसर हो जाता है!


Click it and Unblock the Notifications













