Jacqueline Fernandez ने EOW के सामने किए सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े खुलासे, जानें डीटेल

Jacqueline Fernandez money laundering case: जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग केस फिलहाल राहत मिली है। अभिनेत्री को पटियाला कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं, जमानत मिलने के बाद जैकलीन फर्नांडिस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि उन्होंने अब ईओडब्ल्यू ( Economic Offences Wing) के सामने कई बड़े खुलासे भी किए हैं।
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने दरअसल बयान दिया है। उन्होंने अपनी मर्जी से उन्होंने ऐसा किया है। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा है कि, वो मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ और भी खुलासे भी करना चाहती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस ने यह बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड करवाया है।
इस बात की जानकारी हालांकि, सामने नहीं आई है कि जैकलीन फर्नांडिस ने यह बयान किस संदर्भ में दिया है। उनके बयान से सुकेश चंद्रशेखर को फायदा मिल सकता है या नुकसान हो सकता है ये भी एक बड़ा सवाल पर उभर कर सामने आया है। इस खुलासे का इंतजार फिलहाल किया जा रहा है।
सुकेश ने दिए थे कई उपहार
इस मामले में जैकलीन की मुसीबत इस वजह से बढ़ी थी क्योंकि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जेवर अभिनेत्री को उपहार में दिए गए थे।गिफ्ट देने का सिलसिला यहीं पर नहीं रूका। उन्हें कार, महंगे बैग, कपड़े, जूते और महंगी घड़ियां भी सुकेश ने दी थी।
लगातार मिले तोहफे
इससे पहले ईडी को दिए एक बयान में जैकलीन ने कहा था कि ठग सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक और एक प्रभावशाली राजनीतिक के सदस्य के रूप में पेश किया था। चेन्नई का परिवार जैकलीन ने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि उन्हें हर हफ्ते लिमिटेड एडिशन परफ्यूम, हर दूसरे दिन फूल, डिजाइनर बैग, डायमंड इयररिंग्स और सुकेश चंद्रशेखर से एक मिनी कूपर मिला था।


Click it and Unblock the Notifications












