..................... Jacqueline Fernandez gets questioned by ED on 200 crore Money Laundering Case! जैकलीन फर्नांडीज से आरोपी के तौर पर ईडी ने की पूछताछ - Hindi Filmibeat

जैकलीन फर्नांडीज से आरोपी के तौर पर ईडी ने की पूछताछ, 200 करोड़ का मना लॉंड्रिंग केस!

पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री से कई ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो कि चौकाने वाली हैं। इसी में एक नाम अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का भी है। दरअसल उनका नाम इस वक्त 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले सामने आ रहा है और इस लिस्ट में उनके साथ अभिनेत्री नोरा फतेही भी शामिल हैं। इस मामले में उनका नाम आना फैंस के लिए काफी चौकाने वाला था। लेकिन इस वक्त जो खबर आ रही है वो और भी चौकाने वाली है,

क्योंकि उनसे एक आरोपी की तरह हाल ही में पूछताछ की गई है। हाल ही में ईडी द्वारा जैकलीन को एक आरोपी के रूप में पेश किया गया था। इस खबर पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने की एक रिपोर्ट है कि..

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन से ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा उनके खाते में किए गए 'पर्याप्त' धन हस्तांतरण के संबंध में पूछताछ की गई थी। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज के भाई का नाम भी सामने आ रहा है जिनके एकाउंट से हस्तांतरण हुए हैं।

आरोपी की तरह पूछताछ

आरोपी की तरह पूछताछ

ऐसे में जैकलीन फर्नांडीज के साथ काफी सख्ती से एक आरोपी की तरह पूछताछ की गई है। जैकलीन फर्नांडीज इसके पहले भी दफ्तर जा चुकी हैं और उनसे पूछताछ की गई थी। अभिनेत्री ने इसके पहले अगस्त में उस मामले में अपना बयान दर्ज कराया था जिसमें उसने ठग के साथ कोई संबंध होने से इनकार कर दिया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर जैकलीन फर्नांडीज काफी शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। कुछ समय पहले वो सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म भूत पुलिस का हिस्सा बनीं थीं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे, रामसेतु में नजर आने वाली हैँ।

सर्कस का हिस्सा होंगी

सर्कस का हिस्सा होंगी

इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस का हिस्सा होंगी। सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 में नजर आने वाली हैं जिसका ऐलान कई महीनों पहले हो चुका है। सलमान खान के साथ वो किक में भी नजर आईं थीं और काफी पसंद की गईं थीं।

काफी ज्यादा पसंद किया जाता है

काफी ज्यादा पसंद किया जाता है

इसके पहले जैकलीन फर्नांडीज ने कई दमदार फिल्मों में अपना नाम किया है। जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकन मूल की अभिनेत्री हैं लेकिन भारत में उनको काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X