अर्जुन-रणबीर को छोड़ जैकलीन ले गयीं रॉय का क्रेडिट

रॉय फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोगों व क्रिटिक्स के निगेटिव रिस्पॉंस के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। सभी सो रहे हैं कि ये चमत्कार हुआ कैसे, तो आपको बता दें कि इस चमत्कार का पूरा श्रेय जैकलीन फर्नांडीज को जाता है। जैकलीन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मल्टीस्टारर फिल्मों में छोटे छोटे किरदारों को करने से की लेकिन किक से उन्होंने फिल्म की कमान अपने हाथों में लेनी शुरु की।

रॉय में तो निर्देशक ने पूरी फिल्म की जिम्मेदारी जैसे जैकलीन के ही कंधों पर रख दी हो। और जैकलीन ने भी इस जिम्मेदारी को पूरा तरह से संभाला। रॉय फिल्म की सबसे बेहतरीन बात जैकलीन के किरदार हैं। पहली बार उन्होंने एक फिल्म में दोहरा किरादर निभाया है जिसमें से एक है टिया जो कि एक मिस्टीरियस लड़की है और दूसरी है आएशा जो बेहद मस्ती करने वाली और खुश रहने वाली निर्देशक है।

जैकलीन के अभिनय से बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक बेहद प्रभावित हुई तो आइये जानते हैं जैकलीन को लेकर लोगों ने क्या रिस्पॉंस दिये।

सबसे पहले तो नर्गिस फाखरी ने ट्वीट किया और लिखा- "रॉय में आपकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बहुत बधाईयां। ढेर सारा प्यार, पार्टी करते हैं।"

आईबीएन लाइव से दिव्या पाल ने ट्वीट किया "रॉय ने जैकलीन को मौका दिया अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का। ये फिल्म जैकलीन को लेकर क्रिटिक्स की सोच में काफी परिवर्तन लाएगी।"

जैकलीन के एक बड़े फैन ने ट्वीट किया और लिखा "रॉय एक बेहतरीन फिल्म है। ये जैकलीन के करियर के लिए लैंडमार्क साबित होगी।"

जैकलीन के बैले डांस से भी लोग बेहद प्रभावित हुए। लोगों ने ट्वीट किया "आपका बैले डांस बेहद पसंद आया। जैकलीन आपने ने तो बस दिल ही जीत लिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X