इंस्टाग्राम पर एक लाख फॉलोवर्स के लिये जैकलिन का खास तोहफा
किक से खुद को बॉलिवुड की चहेती और सफल अदाकारा साबित करने के बाद जैकलिन फर्नांडीज की फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ी है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी जैकलिन फर्नांडीज की फैन फॉलोइंग काफी हद तक बढ़ चुकी है। ट्विटर से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम तक जैकलिन को लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर जैकलिन के फैंस की संख्या एक करोड़ पार कर गयी है। इस मौके पर जैकलिन ने अपने इन पहले एक मिलियन फैंस को कुछ खास तोहफा देने का फैसला किया है जिसके चलते उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट कर दी है। अब जैकलिन द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जाने वाली तस्वीरें सिर्फ उनके ये एक मिलियन फैंस ही देख सकेंगे।
यही एक मिलियन फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक कर सकेंगे और कमेंट कर सकेंगे। साथ ही अब से वो कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी पोस्ट करेंगी अपने इन स्पेशल एक मिलियन फैंस के लिए। जैकलिन पहली सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने अपने फैंस को इतना बड़ा तोहफा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












