जैकलीन फर्नांडीज की फिटनेस देख दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीरें!
श्रीलंकन मूल की बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी कारण चर्चा में रहती हैं। अक्सर वो सोशल मी़डिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और काफी पसंद की जाती हैं। इंस्टाग्राम पर जैकलीन उन स्टार्स में शुमार हैं जिन्हें करोड़ों फैसं फॉलो करते हैं। इस समय अभिनेत्री अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं जो कि उन्होने खुद ही साझा की है।
शानदार फिटनेस की मालिक जैकलीन इन तस्वीरों में योगा और एक्सरसाइज करतीं नजर आ रही हैँ। जैसे ही तस्वीरें सामने आई धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं और फैंस लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री सलमान खान के साथ किक 2 का हिस्सा बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही जैकलीन फर्नांडीज को लेकर गुड न्यूज सामने आई थी कि एक बार फिर किक 2 में वह सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी।
इससे पहले भी किक से जैकलीन फर्नांडिस को खूब लोकप्रियता हासिल मिली थी। जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
अभिनेत्री की बात करें तो वो सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त हैं और कोरोना काल के समय उन्होने ज्यादा वक्त सलमान खान के फॉर्म हाउस में गुजारा था। फिलहाल आप देखिए जैकलीन फर्नांडीज की ये तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











