1st look: फिल्म 'रॉय' में कुछ ऐसी दिख रहीं हैं जैकलीन
रणबीर कपूर और जैकलीन की आगामी फिल्म 'रॉय' आजकल काफी लाइमलाइट में है। लेकिन एक मिनट, फिलहाल यह सूर्खियां रणबीर नहीं, बल्कि जैकलीन की वजह से है। जैकलीन पहली बार इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी। जिसे लेकर सिनेमाप्रेमी काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'किक' में जैकलीन को काफी पसंद किया गया था।

फिल्म रॉय में जैकलीन का एक रोल जहां मूवी डायरेक्टर का है वहीं दूसरा एक आर्टिस्ट का है। ये दोनों जैकलीन रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ रोमांस करती भी नज़र आएंगी। उम्मीद है, दो लुक में जैकलीन का ये धमाका दर्शकों को पसंद आएगा।
आपको बता दें, जैकलीन का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया में आउट हो गया है। एक में जहां जैकलीन काफी क्लासी और सॉफिसटिकेटेड नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे में काफी कूल। इस फिल्म में जैकलीन के बालों के अंदाज कुछ अलग नजर आएंगे, यह तो हमें पता चल गया।
बहरहाल, विक्रमजीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन मुख्य भूमिका में हैं। यह फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications