मनी लॉंड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की बढ़ी मुश्किल, फिर से हो सकती है पूछताछ!
श्रीलंकन मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कुछ समय से मनी लॉंड्रिंग केस को लेकर खबरों में चल रहीं हैं और इसको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। जैकलीन फर्नांडीज से इस मामले को लेकर लगातार पूछताछ हो रही है। यही कारण है कि जैकलीन के कई प्रोजेक्ट्स को लेकर नुकसान हुआ है। ईडी द्वारा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने वाली महिला पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद,
सूत्रों ने कहा है कि जांच एजेंसी अभिनेत्री को फिर से रंगदारी मामले में तलब कर सकती है। ईडी के शीर्ष सूत्रों ने कहा है कि जैकलीन को फिर पूछताछ के लिए बुलाना जरूरी है क्योंकि पिंकी ईरानी ने सुकेश को जैकलीन से मिलवाने के लिए जैकलीन के निजी सचिव से संपर्क किया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो, "सुकेश और जैकलीन मिलने के बाद दोस्त बन गए। पिंकी ईरानी 14 दिसंबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ईडी उन्हें आगे की पूछताछ के लिए फिर से तलब करेगी।"
इंडिया टुडे के मुताबिक ईडी ने गुरुवार को पिंकी ईरानी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। इससे पहले, जांच एजेंसी ने 8 दिसंबर को जैकलीन से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
ईडी ने अगले दिन मामले के संबंध में लगातार दूसरे दिन उससे फिर पूछताछ की। जैकलीन फर्नांडीज इस वक्त सलमान खान के साथ द-बैंग टूर पर होतीं लेकिन इसी कारण वो बाहर नहीं जा सकी हैँ। सलमान खान इस वक्त अपनी टीम के साथ रियाद में हैं।


Click it and Unblock the Notifications