..................... जैकलीन फर्नांडीज ने अपने हाथ से बांटा जरूरतमंदो को खाना! Jacqueline Fernandez distributing Food for Needy and Pictures goes viral! - Hindi Filmibeat

YOLO Foundation- जैकलीन फर्नांडीज ने अपने हाथ से बांटा जरूरतमंदो को खाना, वायरल हुईं तस्वीरें!

जैकलीन फर्नांडीज ने दयालुता की कहानियां बनाने और साझा करने के लिए एक फाउंडेशन की रचना की है। अभिनेत्री द्वारा स्थापित 'यू ओनली लिव वन्स' (वाईओएलओ) फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ भी मिल कर काम रहा है। अभिनेत्री ने हाल ही में रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि उनके साथ मिलकर करीब से काम किया जा सके। रोटी बैंक टीम और अपनी YOLO टीम के साथ जैकी ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर काम किया और जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा.. 'मदर टेरेसा ने कहा था कि शांति वहीं से शुरु होती है जब भूखों को खाना मिल जाता है।' इसके अलावा भी जैकलीन फर्नांडीज ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

दयालुता की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अभिनेत्री मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी और साथ ही इस मुश्किल वक़्त में आवारा जानवरों को भी खिलाने में मदद करेंगी।

जैकलीन की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं और फैंस इसको देखकर काफी ज्यादा खुश हैं। अभिनेत्री अपने हाथों से खाना परोसती नजर आ रहीं हैं जो कि काफी ज्यादा शानदार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री अपनी आने वाली किक 2 में नजर आने वाली हैं और फिल्म काफी शानदार होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से अभिनेत्री सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X