जैकलीन फर्नांडीज ने नागार्जुन की "द घोस्ट" के लिए इस वजह से नहीं भरी हामी?

By Filmibeat Desk

ऐसी खबरें आ रही हैं कि जैकलीन अब नागार्जुन अक्किनेनी की "द घोस्ट" का हिस्सा नहीं हैं। इन दिनों, हर कोई अभिनेत्री द्वारा फिल्म का हिस्सा नहीं होने के विभिन्न कारणों का अनुमान लगा रहा है क्योंकि कोई भी इसके पीछे की सच्चाई के बारे में नहीं जानता है। हालाँकि, हमें अपने स्रोतों से पता चला है कि जैकलीन पिछले साल इस प्रॉजेक्ट के लिए बातचीत कर रही थी, लेकिन उन्होंने इसका हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया,

क्योंकि फिल्म शेड्यूल के लिए जिन तारीखों की ज़रूरत थी वह जैकी के पास उपलब्ध नहीं थीं। यह पिछले साल नवंबर में ही तय हो गया था और निर्माता व जैकलीन दोनों ने शांति से अपने अगले प्रोजेक्ट पर जाने का फैसला किया।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

फिलहाल जैकलीन अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और बच्चन पांडे, अटैक और रोहित शेट्टी की सर्कस में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है और फैंस भी इसका इंतजार कर रहे हैं।

अभिनेत्री को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यही कारण है कि उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फिलहाल वो अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रही हैं।

वर्कफ्रंट पर वो आने वाले समय में सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 में नजर आएंगी। कुछ महीनों पहले सलमान खान ने इस फिल्म का ऐलान किया था। दोबारा दोनों को साथ देखना शानदार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X