हॉट जैक्लिन का साजिद से कोई झगड़ा नहीं
मुंबई। अफवाहों को नकारते हुए फिल्म अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिज ने कहा है कि उनका साजिद खान के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है और हमारे बीच कोई भी दूरियां नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो जैक्लीन और साजिद दोनों एक दूसरे से डेटिंग कर रहे थे। उनके बीच झगड़े की वजह एकता कपूर को माना जा रहा है जिनकी फिल्म में जैक्लीन एक आइटम सांग कर रही थी लेकिन साजिद नहीं चाहते थे कि वह आइटम सांग जैक्लीन करें।
इसके अलावा जैक्लीन प्रभूदेवा की एक आने वाली फिल्म 'रमैया वस्ता वैया' में 'झप्पी दे दे तू' आइटम सांग कर रही हैं। इस फिल्म में फिल्म निर्माता कुमार तौरानी अपने बेटे गिरीश कुमार को लांच कर रहे हैं। उनके अपोजिट इस फिल्म में श्रुति हसन भी हैं।
जैक्लीन इस समय टिप्स के लिए भी फिल्म कर रही हैं। उनके पास इस समय साजिद खान की एक अनटाइटिल्ड फिल्म भी है।


Click it and Unblock the Notifications
