अकेले नहीं हैं सलमान, जैकलीन ने दिया साथ!
सलमान खान पर जब विवादों का कहर टूटता है तो छप्पड़ फाड़ के टूटता है। काला हिरण मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने से पहले भी सलमान विवादों में ही थे। कारण था चुनाव के समय श्रीलंका में उनकी मौजूदगी। जो हमारे तमिल भाई-बहनों को अच्छी नहीं लगी और देश में दबंग खान का खुलकर विरोध किया गया।

लेकिन अब पूर्व मिस श्रीलंका और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने सलमान का साथ दिया है। जैकलीन ने 'किक' को-स्टार सलमान खान के इस विवाद को शांत करते हुए बयान दिया कि, 'सलमान वहां किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे।'
आपको बता दें कि पिछले महीने चुनाव के दौरान श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे के साथ प्रचार करने के लिए जाने के कारण सलमान तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर हैं। लेकिन जैकलीन ने बताया कि सलमान वहां किसी राजनीतिक कारण से नहीं गए थे। हम सब वहां बिइंग ह्यूमन की तरफ से नेत्र शिविरों का आयोजन और प्रचार करने के लिए मौजूद थे।
बहरहाल, जैकलीन के यूं साथ आने से सलमान जरूर खुश होंगे। क्योंकि सलमान जैकलीन से ही किये वादे को पूरा करने के लिए श्रीलंका गए थे। सलमान ने फिल्म करते वक्त जैकलीन से वादा किया था कि वे श्रीलंका में नेत्र शिविर जरूर लगवाएंगे। जैकलीन का मानना है कि नेत्र शिविर का आयोजन चुनाव के दौरान किये जाने के कारण यह पूरा मुद्दा चर्चा का विषय बन गया।


Click it and Unblock the Notifications