..................... Jacqueline Fernandez credits Salman Khan for one million Twitter fans - Hindi Filmibeat

'किक' क्या हिट हुई जैकलीन जैकलीन के ट्विटर पर बने 10 लाख प्रशंसक

श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज को सलमान खान का साथ क्या मिला.. मैडम कि तो निकल पड़ीं। आपको जानकर खुशी होगी कि जैकलीन के ट्विटर प्रशंसकों की संख्या इस समय 10 लाख से ज्यादा हो गई है और ऐसा उनकी फिल्म किक की सफलता के बाद हुआ है इसलिए जैकलीन ने अपनी सफलता का क्रेडिट सलमान खान को दिया है।

जैकलीन ने अपने सभी ट्विटर फैंस को शुक्रिया कहते हुए सलमान खान को इसका क्रेडिट दिया और लिखा कि इसके लिए सलमान को धन्यवाद।

मालूम हो कि इस 28 वर्षीय अभिनेत्री ने 2009 में फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जैकलीन को सलमान खान भी बहुत ज्यादा मानते हैं। इससे पहले भी जैकलीन ने कहा था कि वो इस बात से बेहद खुश हुईं थी कि फिल्म 'किक' में उनके सह कलाकार सलमान खान ने उनकी तुलना इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्री रह चुकीं जीनत अमान से की।

लेकिन जैकलीन अपना आदर्श अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी ओनेसिस को मानती हैं। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने आदर्श की तस्वीरें पोस्ट कीं और जैकलीन कैनेडी के नाम पर उनका नाम रखने के लिए अपनी मां को धन्यवाद भी दिया था।

फिलहाल इन दिनों जैकलीन सलमान खान के कट्टर दुश्मन रणबीर कपूर के साथ फिल्म कर रही है, जिस पर सलमान ने कहा था कि उनकी अपनी मुर्जी है, किसी के भी साथ काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X