हां...हां...हां....कर रही हूं सलमान खान की फिल्म....FINALLY!
आखिरकार जैकलीन फर्नांडीज़ ने सलमान खान वाली फिल्म कंफर्म कर ही दी थी। काफी दिन से खबर थी कि सलमान खान करण जौहर के साथ मिलकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ हैं, इस बात की हवा उड़ाई गई।
ये बात तब की है जब कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर से ताज़ा ताज़ा ब्रेकअप हुआ था। वो अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थीं और इसीलिए वो अपने पुराने दोस्तों से मेल जोल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं। लेकिन फिर खबर आई कि फिल्म में कैटरीना कैफ को जैकलीन फर्नांडीज़ ने रिप्लेस कर दिया है।

इतना ही नहीं, खबर पक्की थी कि सलमान खान की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ ही काम करेंगे। हालांकि ये वही फिल्म है जिसके बारे में पूछने पर सलमान ने कह दिया था कौन सुशांत! और फिर बात संभालते हुए कहा अच्छा सुशांत सिंह राजपूत।
[काजोल ने इसलिए REJECT कर दी दबंग 3!]
सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ को तरूण मनसुखानी की अगली फिल्म के फाइनल हो चुके हैं। एक तो दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश है और दूसरा ये कि साथ में दोनों काफी अच्छे लग रहे थे। हालांकि इस फिल्म से पहले कैटरीना कैफ देर रात तरूण मनसुखानी के साथ मीटिंग करते दिखीं थीं।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि कैटरीना के हाथ से कोई फिल्म निकली है। ये बात उनके साथ कई बार हो चुकी है। पर इससे उनके करियर पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा। [कैटरीना की ये तस्वीरें...ऑफिस में बिल्कुल मत देखिएगा!]
गुंडे
कैटरीना ने रणवीर के फिल्म में होने के कारण इसे नकार दिया और उन्हें इसका कोई मलाल नहीं। हालांकि अब उन्हें इस वजह से काफी दिक्कत हो रही है। क्योंकि वो यशराज फिल्म्स के चक्कर काटती दिख रही हैं।
ये जवानी है दीवानी
अपने रियल लाइफ ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ रोमांस करने का मौका और 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म का हिस्सा होना भला कैसे कोई रिजेक्ट कर सकता है। लेकिन कैटरीना ने ऐसा किया।
चेन्नई एक्सप्रेस
जब तक है जान की सुपर सक्सेस के बाद रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस के लिए कैटरीना को पहले चुना गया। लेकिन कैटरीना ने इस बेहतरीन मौके को हाथ से जाने दिया और ये आ गिरा दीपिका की झोली में।
राम लीला
राम लीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत व बेहतरीन जोड़ी को देखने के बाद शायद आपको भी अफसोस ना होगा कि कैटरीना ने ये फिल्म छोड़ दी।
हैप्पी न्यू ईयर
एक तरफ दीपिका एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों को हां करती रहीं वो भी ये जानते हुए कि कैटरीना के बाद वो दूसरी चॉइस थीं कैटरीना लगातार गलतियां दोहराती रही। हैप्पी न्यू ईयर भी उन्होंने अपने हाथ से जाने दी।
किक
नर्गिस फाखरी के साथ सलमान खान का हिट गाना मैनू यार ना मिला तो मर जावां.. पहले कैटरीना कैफ की झोली में आया था। उससे पहले दीपिका के पास ये ऑफर गया था लेकिन उन्होने मना कर दिया उसके बाद कैटरीना द्वारा इंकार किये जाने के बाद नर्गिस को ये मौका मिला।
सिंघम
करीना से पहले ये रोल कैट को ऑफर किया गया पर उन्होंने सिरे से इसे नकार दिया!क्यों पता नहीं। खासतौर से तब जब अजय देवगन के साथ पेयर होने का मौका उन्हें आज तक नहीं मिल पाया।
दिलवाले
जी हां, एक बार फिर रोहित शेट्टी ने कैट और शाहरूख की जोड़ी बनाने की कोशिश की थी लेकिन कैट तो कैट हैं....वो नहीं मानीं! लेकिन अच्छा होता है जो भी होता है।
बाजीराव मस्तानी
कैटरीना कैफ को मस्तानी बनाने के लिए सलमान खान संजय लीला भंसाली के घर पहुंच गए थे और कैटरीना कैफ को मिलवाते हुए कहा था - ये कैटरीना कैफ हैं और यही आपकी मस्तानी हैं। लेकिन भंसाली को कैट पसंद नहीं आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications










