और बॉलीवुड में जैकलीन फर्नाडीज ने पूरे किये चार साल
बुधवार का दिन श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के लिए काफी खुशी भरा था क्योंकि उन्हें बॉलीवुड में आये कल पूरे चार साल हो गये। जिसके लिए जैकलीन ने सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। जैकलीन ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "आज (बुधवार) बॉलीवुड में मेरे चार साल हो गए हैं। चार साल पहले इसी दिन 'अलादीन' प्रदर्शित हुई थी। इन अद्भुत स्मृतियों के लिए सबका धन्यवाद।"
मालूम हो कि जैकलीन ने वर्ष 2009 में हिन्दी फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, लेकिन जैकलीन को फिल्मों में प्रस्ताव मिलते रहे। वह 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2 : द डर्टी डोजन' और 'रेस 2' में अभिनय कर चुकी हैं।
जल्द ही वह बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं फिल्म का नाम है 'किक'। मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन इस बात के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करती हैं कि उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म किक में सलमान-जैकलीन के अलावा रणदीप हुड्डा, सुनील शेट्टी और परेश रावल भी खास भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं।
आईये डालते हैं एक नजर जैकलीन फर्नाडीज की खूबसूरत तस्वीरों पर..


Click it and Unblock the Notifications











