Ouchhh...देश पर बात आते ही जैकलीन ने छोड़ दिया सलमान का साथ
अभी ज़्यादा समय नहीं बीता है जब जैकलीन फर्नांडीज़ ने सलमान खान के साथ खड़े रहने का फैसला लिया था। जैकलीन के साथ श्रीलंका में वोटिंग कैम्पेन करने के लिए कई तमिल ग्रुप ने सलमान की कड़ी आलोचना की थी और इसी बात पर जैकलीन ने सलमान का खुलकर समर्थन किया था। लेकिन अब जैकलीन और सलमान आमने सामने होंगे।
ऐसा होना लाज़िमी है। अरे भई वर्ल्ड कप की बात जो ठहरी। दरअसल हमारे बॉलीवुड सितारों पर भी वर्ल्ड कप फीवर चढ़ने लगा है और ऐसे में इस श्रीलंका की सुंदरी को मुश्किल में डालने वाला सवाल ये है कि वो इस विश्व कप में किसकी जीत की दुआएं करेंगी।
ALSO READ: 5 कारण क्यों देखें रॉय
अब एक जैकलीन की कर्मभूमि तो एक जन्मभूमि। लेकिन जैकलीन का मन है कि यह मैच दोनों के बीच टाई हो जाए। अब सलमान तो ज़ाहिर सी बात है कि इंडिया को चीयर करते नहीं थकेंगे। वहीं जैकलीन ने पहले तो कहा कि मैं भारत को भी चीयर करुंगी और श्रीलंका को भी क्योंकि एक जगह से मैं आती हूं और दूसरी जगह मैं काम कर रही हूं। लेकिन सच सच पूछे जाने पर उनका जवाब था कि दिल तो श्रीलंका के साथ ही रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications












