जैकलीन फर्नांडिस ने पोस्ट की पिता के साथ बचपन की तस्वीर..So Cute
जैकलीन ने अपने पापा के साथ अपने बचपनी की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें जैकलीन काफी क्यूट नज़र आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जितनी खूबसूरत और हॉट अब लगती हैं उतनी ही क्यूट बचपन में भी लगती थी। हाल ही में जैकलीन ने अपने पापा के साथ अपने बचपनी की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें जैकलीन काफी क्यूट नज़र आ रही हैं।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा "I may find my prince but my dad will always be my king #happyvalentinesday."
आपको बता दें कि जैकलीन इन दिनों कॉमेडी फिल्म जुड़वा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जैकलीन के साथ साथ तापसी पन्नू और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सलमान खान की फिल्म जुड़वा का सीक्वल है जिसमें सलमान ने डबल रोल निभाया था।
वहीं अब इसके सीक्वल मे वरुण धवन आपको डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसी के साथ जैकलीन रीलोड फिल्म में भी नज़र आएंगी। ये फिल्म भी 2014 में आई फिल्म बैंग बैंग का सीक्वल है। बैंग बैंग में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे।


Click it and Unblock the Notifications