प्रभास को बैड बॉय बनाने के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ ने ली करोड़ों की फीस, सुनकर ही चौंक जाएंगे
जैकलीन फर्नांडीज़ इस समय बॉलीवुड की हिट लिस्ट में काफी ऊपर हैं। डायरेक्टर अपनी फिल्मों के लिए उन्हें अप्रोच कर रहे हैं। प्रभास स्टारर साहो में भी जैकलीन फर्नांडीज़ बैड बॉय नाम के गाने में प्रभास के साथ थिरकती नज़र आएंगी। लेकिन जैकलीन के इन ठुमकों की कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल, जैकलीन फर्नांडीज़ ने ये स्पेशल गाना शूट करने के लिए 2 - 3 करोड़ की तगड़ी फीस ली है। वैसे जैकलीन और प्रभास की केमिस्ट्री को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं, ऐसे में हो सकता है कि जैकलीन पर इतना खर्च सही साबित हो।

गौरतलब है कि साहो फिल्म का बजट ही 350 करोड़ है। ऐसे में फिल्म अपनी लागत कैसे निकालेगी, इसकी चिंता कहीं ना कहीं तो टीम को सता रही है। वहीं दक्षिण में दर्शकों के बीच साहो की उत्सुकता तो है ही, उत्तर में भी फिल्म के लिए लोग उम्मीदें रख रहे हैं।
बात रही जैकलीन की फीस की तो इतनी फीस वो किसी इवेंट में डांस करने के लिए भी लेती हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं बॉलीवुड की 10 सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications











