जैकलीन फर्नांडीज ने LGBTQIA कम्युनिटी के साथ मिलकर मनाया योग दिवस

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड की सनशाइन गर्ल जैकलीन फर्नांडीज लोगों को लाइफ और वेलनेस के बारे में एजुकेट करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फाउंडेशन योलो (यू ओनली लिव वन्स) और LGBTQIA कम्युनिटी के साथ योग दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ योगा वर्कशॉप आयोजित कर लोगों को एजुकेट किया बल्कि LGBTQIA कम्युनिटी को एक मंच भी दिया। इस बात का जिक्र सोशल मीडिया पर करते हुए YOLO इवेंट की एक वीडियो साझा की जो रेनबो जैकी रंगीन थी।

LGBTQIA कम्युनिटी के साथ जैकलिन ने योगा किया, वहां दर्शकों की मौजूदगी में ओपन माइक के साथ पैनल डिस्कशन किया। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "हम मानते हैं कि योग एक ऐसी चीज है जो हमें अपना असली रूप दिखाती है।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

और इसे उन लोगों के साथ मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है जिन्होंने वास्तव में अपने खुद को स्वीकार किया है। इस वर्ष हमने LGBTQIA कम्युनिटी के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गर्व के साथ स्वागत किया। हम आने वाले सभी लोगों और YOLO फाउंडेशन के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।

हम पर आपका विश्वास ही हमें आगे बढ़ाता है।" जैकलीन फर्नांडीज की यू ओनली लिव वन्स (योलो) फाउंडेशन को एक साल हुआ है। हाल ही में इसने कैफे अर्पण के कर्मचारियों के साथ ऑटिज्म प्राइड डे मनाया है और इस तरह से यह कोविड -19 महामारी के दौरान से दयालुता की कहानियां बना रहा है और साझा कर रहा है।

एक्ट्रेस अपने सोशल वर्क और शानदार फिटनेस रूटीन के लिए काफी लोकप्रिय हैं। वह उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने काम के जरिए समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच, जैकलीन का लेटेस्ट समर कैंपेन यानी पेप्सी के लिए नया एंथम एक हैट्रिक हिट था और दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो जैकलीन के पास रोहित शेट्टी की 'सर्कस' के अलावा, अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' हैं, साथ ही उनके पास पाइपलाइन में 'विक्रांत रोना' और 'किक 2' भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X