WOW: जैकलीन फर्नांडीज़ का 'दस लखा' अकाउंट!
'नौ लखा' हार भूल जाइए जनाब अब तो दस लखा अकाउंट का ज़माना है। जैकलीन फर्नांडीज़ आजकल आजा वे ओ मेन्नू पिक्चर दिखा दे नहीं, बल्कि साड्डी फोटू खिंचा दे गाती फिर रही है। उनके इस चहकने की वजह है उनका दस लखा इंस्टाग्राम अकाउंट। जी हां, ये जैकलीन के फॉलोअर्स की संख्या है इंस्टाग्राम पर।
वैसे भी जैकलीन की डेब्यू फिल्म अलादीन में भले ही लोगों ने उन्हें नोटिस ना किया हो लेकिन फिर भी उनकी रेस की स्पीड ने किक करके उनकी झोली में सलमान खान की फिल्म डाल दी। उसके बाद उन्हें नोटिस भी किया गया और ऐसा कि अब वो बॉलीवुड की फैशन दीवा और स्टाइल आईकॉन कही जाती है।
और फिर फैशन की दीवानी का इंस्टाग्राम तो फोटो स्पेशल ही होगा ना। वैसे भी जैकलीन एक क्लिक की दीवानी है और उन्हें जब तब यहां वहां सेल्फी खींचते देख ही लिया जाता है। इस काम में उनका सबसे ज़्यादा साथ देती हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर।
वहीं करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी इस काम में आए दिन उनका साथ देते दिख जाए। जैकलीन ने अपने मिलियन मार्क की खुशी ट्वीट करके बताई और ये भी बताया कि उनका अकाउंट प्राइवेट है यानि कि सबके लिए नहीं है!


Click it and Unblock the Notifications

