Jacqueline Fernandez बनीं मेन्स इनरवियर एंडोर्स करने वाली पहली फीमेल एक्ट्रेस, फैन्स ने ऐसे किया रिएक्ट-VIDEO

Jacqueline Fernandez: हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज एक लीडिंग मेन्स इनरवियर ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इसी के साथ जैकलीन वो पहली फीमेल एक्ट्रेस भी बन गई हैं जो किसी मेन्स प्रोडक्ट को एंडोर्स करती नजर आएंगी।जैकलीन ने आज अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका टीवीसी शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।
उन्होंने बताया कि वो इस क्लटर ब्रेकिंग एड के जरिए से ब्रांड के ऐतिहासिक कैंपेन का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में एड के बारे में बात करते हुए लिखा, "गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित किया जाना एक शानदार अनुभव है ❤️❤️।"
इस विज्ञापन में जैकलीन फर्नांडीज़ ग्रे शॉर्ट्स और ब्राउन कार्डिगन में सुपरहॉट लग रही हैं। वह निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और यही वजह है जो वो मेन्स इनयवियर प्रोडक्ट के लिए कंपनी की पहली च्वाइस बनीं क्योंकि जैकलीन से बेहतर और डिजायरेबल इसके लिए शायद ही कोई होगा।
फैन्स ने अपनी फेवरेट और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जैकलीन के इस मूव को खूब सराहा है और पॉजिटिव कमेंट्स किए।
एक यूजर ने लिखा, "पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है 💗💗 आप सबसे खूबसूरत और गॉर्जियस ❣❣❣ हैं, आप जो करती हैं उससे मुझे बहुत खुशी होती है", वहीं दूसरे ने लिखा- "न्यू ट्रेंडिंग वाइब्स".. एक अन्य यूजर ने लिखा- "अभी तक तो माचो पहना था पर आज से लक्स कोजी पहनूंगा".. कई यूजर्स ने लिखा- "जैकलीन से ज्यादा हॉट कोई नहीं है कहीं भी मौजूद है🔥 मेरा पसंदीदा❤️❤️❤️❤️❤️", "जैकी यह एड 😮😍", "मेन्स के लिंगरी बेचने वाली महिला किसी भी विज्ञापन की तुलना में सबसे अधिक विकसित और कंटेंपरेरी है 😍🙌"
वर्क फ्रंट पर, हाल ही में जैकलीन की हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' के गाने 'अप्लॉज' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। वहीं आने वाले समय में जैकलीन, विद्युत जामवाल के साथ क्रैक और सोनू सूद के साथ फतेह में दिखाई देंगी। इसके अलावा कुछ औरअपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी उनके पास है जिसकी घोषणा अभी होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications