जैकलीन फर्नांडीज ने खूबसूरत तस्वीरों से बनाया दीवाना, ब्लैक ड्रेस में दिखा कातिलाना अंदाज
श्रीलंकन मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जैकलीन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि फिल्मों में अपने एक्टिंग से अधिक ग्लैमर को लेकर फेम पाने में कामयाब हुई हैं। जैकलीन सोशल मीडिया पर काफी समय से लगातार एक्टिव हैं। कोरोना वायरल के दौरान भी जैकलीन ने अपने फैंस से पहले से अधिक जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
इंस्टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीज आए दिन कोई ना कोई बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस समय जो तस्वीरें उन्होने शेयर की हैं उनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन तस्वीरों में काफी हॉट लग रही हैं वो किसी मेकअप ब्रांड का विज्ञापन तर रहीं हैं। जैकलीना फर्नांडीज ब्लैक कलर की ड्रेस में कयामत ढाती नजर आ रही हैं।
इसके पहले उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिममें वो लाल रंग की ड्रेस में दिखी थीँ। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडीज काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं हैं लेकिन इस समय वो कुछ फिल्मों लेकर चर्चा में हैं। इन फिल्मों मे से एक है सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किक 2। इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले ही हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications