सलमान खान की किक 2 की दो हीरोइनेेें - एक हुई In और दूसरी Out
सलमान खान की किक 2 पर काम तेज़ी से चल रहा है और फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जा सकती है। इस बीच फिल्म की हीरोइन के तौर पर मिस वर्ल्ड मानुषि छिल्लर को लगभग फाईनल कर लिया गया था लेकिन जैकलीन फर्नांडीज़ से सीधा सलमान खान से बात की और साजिद नाडियडवाला को मानुषि का आईडिया छोड़ना पड़ा। अब फिल्म में जैकलीन ही फाईनल हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज़ ने हाल फिलहाल में कोई नया प्रोजेक्ट साईन नहीं किया है। लेकिन कई फिल्मों के लिए उनके नाम की चर्चा तेज़ी से चल रही है। जिसमें डेबोराह हेराल्ड और पीटी उषा बायोपिक भी शामिल है।

वहीं बात करें मानुषि छिल्लर की तो वो काफी समय से बॉलीवुड में अपना डेब्यू प्रोजेक्ट ढूंढ रही हैं। खबर थी कि यशराज फिल्म्स के साथ मानुषि एक डील कर चुकी हैं जहां वो अक्षय कुमार के साथ संयोगित बनी नज़र आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ भी उनके डेब्यू की चर्चा ज़ोरों पर थीं।
फिलहाल तो किक 2 में साजिद के लाख चाहने के बावजूद मानुषि की एंट्री नहीं हो पाई है। वहीं कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब जैकलीन फर्नांडीज़ भी अपनी ही फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











