जैकलीन फर्नांडिस के सीक्रेट प्रोजेक्ट की डिटेल, दुबई के लिए रवाना!
न्यू नॉर्मल का चलन और सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए, हमारी सनशाईन गर्ल जैकलीन फर्नांडीज ने अपने वर्क मोड में वापस आना शुरू कर दिया है। जी हां, जैकलीन ने सीक्रेट प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल ये प्रोजेक्ट एक ब्रांड शूट है जिस के लिए दुबई का रुख किया है।

सभी आवश्यक सावधानियों के साथ कैमरों ने पहले ही बी-टाउन के लिए रोल करना शुरू कर दिया है। इस के बीच, हम सुनते हैं कि जैकलीन अपनी पूर्व ब्रांड प्रतिबद्धता को पूरा करेंगी और हवाई अड्डे पर स्पॉट की गई जब वह दुबई के लिए रवाना हो रही है।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'जैकलीन को महामारी की स्थिति में सुधार होने का इंतजार था और जैसे-जैसे हम न्यू नॉर्मल में ढालने की कोशिश कर रहे हैं, वह दुबई में एक छोटे अवधि के लिए शूटिंग करेंगी। शूटिंग सभी मानदंडों और सुरक्षा सावधानियों के साथ आयोजित की जाएगी।"
जैकलीन ने लॉकडाउन के दौरान अपने समय का इस्तेमाल सफलतापूर्वक किया है। अपने सोशल मीडिया को सक्रिय रखते हुए, उन्होंने अपने प्रशंसकों को के लिये इन कठिन समय के दौरान अपने जीवन की झलकियां पेश कि है। मैगज़ीन कवर के लिये शूट हो या पोडकास्ट के लिए अमांडा सेर्नी के साथ मिलकर काम करना हो, वह यह सभी के साथ बनी रही हैं। उन्होंने एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन के साथ साझेदारी भी की है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जैकलीन किक 2 और भूत पुलिस में दिखाई देंगी। किक 2 में एक बार जैकलीन और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications