OOoo: सलमान ना सही...उनकी फिल्म का सीक्वल ही सही!
वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़ जुड़वा सीक्वल के लिए फाइनल हो चुके हैं और इस खबर पर अब बस मुहर लगना बाकी है। दरअसल, वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़ ढिशूम में एक साथ काम कर रहे हैं और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला।
साजिद ने जैकलीन को किक से एक नया करियर दिया था। और भले ही जैकलीन किक 2 के लिए पूरा ज़ोर लगा रही थीं पर ऐसा हो नहीं पाया।
[कृति सैनन पर फुलटू फिदा क्यों हैं सलमान खान]
अब खबर है कि हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ढिशूम के सेट पर पहुंचे थे और उन्होंने वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़ से काफी देर तक बात की। और सूत्रों की मानें तो ये बात जुड़वा 2 को लेकर ही थी।
फिल्म में वरूण के साथ दो हीरोइनों की तलाश है, पहली हीरोइन है नेहा शर्मा की बहन आएशा शर्मा जो अपना डेब्यू करेंगी। अब देखते हैं कि दूसरी हीरोइन जैकलीन होती हैं या नहीं।
वैसे आप देखिए बॉलीवुड के वो सीक्वल जो बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं -


Click it and Unblock the Notifications













