कैटरीना कैफ Vs जैकलीन फर्नांडीज़, किसके हाथ आई पीटी ऊषा बायोपिक
खबर थी कि रेवती एस वर्मा ने कैटरीना कैफ को पीटी ऊषा बायोपिक के लिए अप्रोच किया है जिसे वो हां कर सकती है। लेकिन अब ताज़ा खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अब जैकलीन फर्नांडीज़ को भी अप्रोच किया गया है। जैकलीन और कैटरीना में से किसके हिस्से ये फिल्म आती है ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
हालांकि पीटी ऊषा बायोपिक के लिए दोनों को ही बहुत मेहनत का काम होगा। पीटी ऊषा एक धाविका हैं जिन्होंने भारत को एशियन गेम्स में हर साल ढेरों पदक दिलवाए हैं। वहीं पीटी ऊषा को अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

अब कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज़, दोनों के ही जिम प्रेम के बारे में तो सब जानते हैं। ऐसे में लगता नहीं कि ये फिल्म शारीरिक रूप से कैटरीना कैफ को दर्द पहुंचा सकती है। हां, मानसिक रूप से कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज़ को इस फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी पड़ेगी।
हालांकि इस समय बॉलीवुड में स्पोर्ट्स बायोपिक की बाढ़ आई है। हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा बायोपिक पर काम कर रहे हैं, परिणीति चोपड़ा साईना नेहवाल पर और जैकलीन फर्नांडीज़ डेबोराह हेराल्ड की बायोपिक पर। इसके अलावा पीवी सिंधू, अरूणिमा गुप्ता की बायोपिक की खबरें आ चुकी हैं।
देखिए बॉलीवुड में आने वाली महिला बायोपिक -


Click it and Unblock the Notifications












