जेल में शुरू हुई जैकलीन फर्नांडिस और 200 करोड़ के महाठग सुकेश की लव स्टोरी, जानिए पूरी रिपोर्ट!
बॅालीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर चर्चा जारी है। दोनों के रिश्ते को लेकर कई बात उठाई। हालांकि जैकलीन ने सुकेश के साथ रिश्ते और डेटिंग को साफ तौर पर इंकार कर दिया। इसके बाद भी दोनों की प्राइवेट फोटो लीक हुई थी। एक बार फिर से जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर नई रिपोर्ट सामने आयी हैं।

मिली जानकारी अनुसार तिहार जेल में जैकलीन और सुकेश की बात शुरू हुई थी। यह ज्यादा पुरानी नहीं बल्कि साल 2021 की बात है।इस बात का सिलसिला जैकलीन के हेयर ड्रेसर के जरिए हुई है। जैकलीन को हेयर ड्रेसर के जरिए यह बताया गया कि वह एक जूलरी ब्रांड का मालिक है।

जैकलीन को नहीं थी जानकारी
यह भी कहा जा रहा है कि जैकलीन को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उन पर 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंगका केस है। सुकेश तिहाड़ जेल से वीडियो कॉल के जरिए जैकलीन से बात करता था।

7 महीने तक जैकलीन के साथ
जैकलीन कभी भी उससे मिलने के लिए जेल में नहीं गई। बताया जा रहा है कि दोनों का संपर्क केवल 6 से 7 महीने तक रहा है।
Recommended Video

होटल में जैकलीन से मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जैकलीन के लिए सुकेश ने यात्रा करने के लिए प्राइवेट जेट का भी इंतजाम किया था। जमानत पर आकर सुकेश एक होटल में जैकलीन से मुलाकात करते थे। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications