साजिद की रोक-टोक से परेशान हुईं जैकुलीन

जैकुलीन फर्नाडीज और साजिद खान के इश्क के चर्चे तो आपने सुने ही होंगे। अब खबर है कि जैकुलीन और साजिद खान का इश्क परवान नहीं चढ़ पाएगा और जैकुलीन-साजिद जल्द ही अलग हो जाएंगे। जैकुलीन फर्नाडीज और साजिद खान के बीच आजकल कुछ प्रॉब्लम चल रही है और खबर के मुताबिक एक दूसरे से अलग होने का फैसला साजिद खान का नहीं बल्कि जैकुलीन फर्नाडीज का है। खबर के मुताबिक जैकुलीन फर्नाडीज को लगता है कि साजिद खान उन्हें हर बात पर रोकते टोकते हैं और इसीलिेए वो साजिद खान के साथ और नहीं रह सकतीं। दूसरी तरफ खबर ये भी है कि जैकुलीन आजकल किसी रॉयल फैमिली के साथ उठती बैठती हैं और इसी फैमिली के किसी शख्स के साथ उनका चक्कर भी चल रहा है

जैकुलीन फर्नाडीज को हाल ही में अपने करीबी लोगों से ये कहते सुना जा रहा है कि इट्स ओवर अब मैं और साजिद साथ आगे नहीं जा सकते हैं। ज्ञात हो कि साजिद खान और एक्ट्रेस जैकुलीन फर्नाडीज एक दूसरे के साथ पिछले काफी समय से वक्त बिता रहे हैं और तो और इऩका रिश्ता शादी क भी पहुच गया था। साजिद खान को अपने घरवालों को बताकर जैकुलीन के घर बात भी करनी थी लेकिन अचानक से ही जैकुलीन ने अपने ब्रेकअप की खबर बताकर सबको हैरान कर दिया। लेकिन सूत्रों की मानें तो जैकुलीन के लिए साजिद खान से अलग होना इतना भी आसान नहीं होगा। क्योंकि जैकुलीन और साजिद के कई सारे कॉमन फ्रैंड हैं और जैकुलनी का फिल्मी करियर और उनका बिजनेस साजिद के करीबी लोगों की वजह से चल रहा है। अगर जैकुलनी साजिद से अलग होती हैं तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

जैकुलीन फर्नाडीज का नाम हाल ही में रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था और साजिद का नाम गौहर खान और रंक्षदा खान के साथ जोड़ा गया। लेकिन आजकल जैकुलीन एक रॉयल फैमिली के शख्स के साथ काफी करीब देखी जा रही हैं और इसी वजह से वो साजिद खान से अलग होने की सोच रही हैं। लेकिन जैकुलीन को अपने करियर की भी काफी चिंता है। अब देखिये जैकुलीन अपने प्यार और अपने करियर में से किसे चुनती हैं। वैसे भी अभी साजिद खान के सितारे बुलंदी पर हैं और ऐसे में साजिद से अलग होना जैकुलीन को काफी भारी पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X