एक ही रेस्त्रां में स्पॉट हुए इतने सारे स्टार्स..मौका भी खास था
रविवार को मुंबई में फोर सीजन होटल में 'अ टेस्ट हेवेन' का फिनाले डिनर का आयोजन किया गया जो वीकेंड पर Sanguine के सीईओ के फाउंडर द्वारा आयोजित किया गया था। इस पॉप अप को कई ब्रांड ने सपोर्ट भी किया गया था।
फिनाले नाइट पर जैकलीन फर्नांडिस भी पहुंची। जैकलीन फर्नांडिस के अलावा इसमें शाइना एन.सी. बिंदू कपूर, शोभा डे, राहुल बोस, जैकी श्रॉफ, सिमोन अरोड़ा, अजय अरोड़ा, शैयामी खेर, पूजा हेगड़े, आदर जैन, पार्थ पवार , उपेन पटेल भी पहुंचे।

सीईओ राज सिंघवी ने कहा कि "टेस्ट ऑफ हेवेन अपने आप में एक अनुभव है जो दुनिया भर के सभी बेहतरीन स्वाद
को भारत में लेकर आता है। हमें इसका बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हम अपने पार्टनर का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इसे सफल बनाने में मदद की।
यहां के शेफ दर्शन मुनिदासा ने भी कहा है कि "ये पहली बार है जब मैं भारत आ रहा हूं वो भी तीन किचन ब्रिगेड निहोबाशी, क्रैब मंत्रालय और कईमा सूत्र के साथ। इस पॉप अप की परिकल्पना राज सिंघवी ने तीनों रेस्त्रां के खाने को खाने के बाद की थी। मुझे खुशी है कि मैं Sanguine के साथ यहां ये कर पाया जो मैं कोलंबो में करता हूं। इस दौरान कई स्टार्स नजर आए और वो काफी खुश भी लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications



