तमिलरॉकर्स पर लीक हुई जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म Mrs सीरियल किलर- लॉकडाउन में हुई थी रिलीज
लॉकडाउन के दौरान रिलीज होने वाली फिल्म मिस सीरियल किलर के रिलीज होने के बाद फैंस को एक बेहतरीन तोहफा मिला था। इसमें जैकलीन फर्नांडीज और मनोज बायपेयी मुख्य भूमिका में हैं लेकिन समय जो खबर सामने आई है वो निश्चित तौर पर फिल्ममेकर्स के लिए बुरी खबर साबित हो सकती है। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था और फिल्म देखने की गुजारिश की थी।
बता दें कि मिस सीरियल किलर रिलीज के कुछ घंटो के अंदर ही फेमस पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई है और ये काफी ज्यादा चौकाने वाला है। गौरतलब है कि ये फिल्म तमिलरॉकर्स ने एचडी प्रिंट पर लीक कर दिया।

लगातार फिल्म पाइरेसी को लेकर कानूनों में सुधार किए जा रहे हैं लेकिन किसी भी तरह की रोक पाइरेसी पर नहीं लग पा रही है। हालांकि इसके पहले भी ये फिल्म लॉकडाउन के पहले लीक हो चुकी हैं..


Click it and Unblock the Notifications











