बादशाह के सांग 'पानी पानी' में बेहद बोल्ड जैकलीन फर्नांडिस, तेजी से मिलियन व्यूज, धमाकेदार VIDEO
पिछले साल की तरह इस बार भी बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी लॅाकडाउन के दौरान लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों का धमाकेदार सांग पानी पानी बुधवार को रिलीज हो चुका है। उनके इस वीडियो को तेजी से देखा जा रहा है। इस बार रेड और राजस्थानी ड्रेस में जैकलीन का बोल्ड अंदाज इस म्यूजिक वीडियो में चार चांद लगा रहा है।
इस वीडियो सांग को राजस्थान के जैसलमेर में शानदार जगहों पर शूट किया गया है। बादशाह और जैकलीन की केमिस्ट्री शानदार दिख रही है।इस सांग में जैकलीन अपने बंजारा लुक से बिजली गिरा रही हैं।

सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है। बादशाह और आस्था गिल ने पानी पानी सांग को अपनी आवाज दी है। दोनों ने साथ मिलकर इसे कंपोज भी किया है। इस सांग को कोरियोग्राफ पियुष भगत और शाजिया सामजी ने किया है।

जैकलीन का हॅाट लुक
इस सांग में जैकलीन का हॅाट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर रेगिस्तान में इस गाने को शूट किया गया है।

10 मिलियन से अधिक व्यूज
बुधवार को रिलीज हुए इस सांग को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस बार भी अपने ग्लैमर से जैकलीन ने यहां जादू बिखेरा है।

बादशाह और जैकलीन का रोमांस
इस वीडियो में जैकलीन की पहली झलक राजस्थान के ड्रेस में होती है। फिर बादशाह के साथ वह रोमांटिक डांस करते हुए भी दिखती हैं।

बादशाह और जैकलीन एक साथ
गाने के बोल प्रभावी हैं। इससे पहले भी पिछले साल बादशाह और जैकलीन की जोड़ी साथ गेंदा फूल में नजर आ चुकी है।

जैकलीन की बैक टू बैक फिल्में
म्यूजिक वीडियो के साथ जैकलनी जल्द कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। भूल पुलिस के साथ राम सेतु से भी जु़ड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











