जुलाई के अंत में जैकलीन सलमान संग जायेंगी ब्रिटेन
और आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन ना जाने कितने दिनों से कर रही थी। जीं हां उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म किक के शूटिंग शेड्यूल फाइनल हो गया है। जुलाई के अंत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी। जिसको लेकर जैकलीन बहुत ज्यादा उत्साहित भी है और नर्वस भी। उत्साहित इस लिए कि इस फिल्म में वह पहली बार सलमान खान के साथ काम करने जा रही हैं और नर्वस इसलिए कि उन्हें लगता है कि सल्लू के सामने वो एक्टिंग कर भी पायेंगी कि नहीं।
सलमान और जैकलीन शूट के लिए ब्रिटेन जाना होगा क्योंकि फिल्म का फर्स्ट ह़ॉफ ब्रिटेन में ही शूट होगा। फिल्म किक में सलमान-जैकलीन के अलावा रणदीप हुड्डा, सुनील शेट्टी और परेश रावल भी खास भूमिकाओं में हैं।
कहा जा रहा है कि सलमान खान इन दिनो जैकलीन के काफी शुभचिंतक बने हुए हैं क्योंकि जैकलीन और साजिद खान का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, ऐसे में जैकलीन को संभालने की जिम्मेदारी सलमान ने अपने ऊपर ले ली है। इसी के चलते उन्होंने किक के लिए अपने अपोजिट जैकलीन को चुना।
आईये आपको बताते हैं किक के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications