..................... Jacqueline Fernandes put on weight for Kick - Hindi Filmibeat

जैकलीन और नर्गिस के चलते सलमान को किक पड़ी भारी

सलमान बॉलीवुड में सब पर भारी पड़ते हैं। लेकिन सलमान खान पर भी कोई भारी पड़ा है ये सुनकर तो आप भी हैरान रह गये होंगे। जी हां, इस बार सलमान खान पर कोई भारी पड़ा है और वो है उनकी फिल्म किक की हिरोइनें। नर्गिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडीज। जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म किक के लिए अपना वजन बढ़ाया और वो हो गयीं भारी। दूसरी तरफ नर्गिस फाखरी को हिंदी सिखाते सिखाते सलमान खान काफी परेशान हो गये।

किक फिल्म जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है फिल्म में नर्गिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका निभा रही हैं। नर्गिस फाखरी जिन्हें हिंदी समझने और बोलने में काफी मुश्किल आती है उन्हें हिंदी समझाने में सलमान खान को काफी मुश्किल हुई। सलमान ने ये खुद मीडिया के सामने कहा जब उन्होंने नर्गिस फाखरी और अपने बीच शूट किये गये हॉट आइटम नंबर डेविल को रिलीज किया। सलमान ने ईवेंट के दौरान नर्गिस को हिंदी में बात करने को भी कहा लेकिन नर्गिस नहीं कर पाईं।

मजाक में ही सही लेकिन नर्गिस और जैकलीन दोनों के साथ काम करना सलमान को थोड़ा भारी तो पड़ा। हिंदी की बात की जाए तो नर्गिस और जैकलीन दोनों ही इस मामले में काफी पीछे हैं। ऐसे में सलमान खान ने दोनों हिरोइनों के साथ कैसे काम किया ये तो सलमान खुद ही जानते हैं। दूसरी तरफ जैकलिन फर्नांडीज ने किक के लिए अपना वजन भी बढ़ाया क्योंकि रेस 2 के लिए जैकलीन को वजन घटाना पड़ा था और किक के लिए उन्हें कुछ किलो वजन बढ़ाना पड़ा।

तो अब एक का भारी वजन और दूसरे की भारी हिंदी सलमान की किक को बॉक्स ऑफिस पर कितना भारी बनाती है ये देखने वाली बात है। तो इस ईद देखते हैं सलमान खान को कितनी भारी ईदी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X